इंडिगो के नए चैयरमेन होंगे विक्रम सिंह मेहता, Covid काल में निभा चुके हैं कई बड़ी जिम्मेदारियां 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने बुधवार को वेंकटरमणी सुमंत्रन की जगह विक्रम सिंह मेहता को नया चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की। मेहता मई, 2022 से इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के निदेशक मंडल के सदस्य हैं। इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ही करती है। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि मेहता चेयरमैन के पद पर सुमंत्रन की जगह लेंगे, जिन्होंने निदेशक के तौर पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ दिया था।

बयान के मुताबिक, सुमंत्रन को मई, 2022 में चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उन्होंने कोविड महामारी के बाद पिछले तीन वर्षों में इंडिगो की स्थिति में आई मजबूती और अविश्वसनीय वृद्धि के दौरान बोर्ड का मार्गदर्शन किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी मेहता ने भारत में शेल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और मिस्र में शेल मार्केट्स और शेल केमिकल्स के सीईओ के अलावा कई अन्य भूमिकाएं भी निभाई हैं।

ये भी पढ़े : Global Data Center का केंद्र बन रहा भारत, अगले 6 सालों में 20-25 अरब डॉलर होगा निवेश

संबंधित समाचार