यूपी में विकसित कृषि संकल्प अभियान आज से, किसानों के खेतों तक जाएंगे 12 हजार वैज्ञानिक 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश के किसानों के खेतों तक 12 हजार वैज्ञानिक जाएंगे और उन्हें उपज बढ़ाने की जानकारी साझा करेंगे। इसको लेकर 29 मई से विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 शुरू होगा। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी शुरुआत करेंगे। राज्य के सभी 8135 न्याय पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मेरठ व झांसी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इसको लेकर राज्य व जिला स्तर पर नोडल अधिकारी तय किए गए हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस में यह जानकारी दी।

कृषि मंत्री ने बताया कि खरीफ अभियान को लेकर भारत सरकार विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 चलाएगी। इसके तहत 29 मई से लेकर 12 जून तक 15 दिवसीय कार्यक्रम होगा। अभियान सभी 75 जिलों में चलेगा। इसके लिए 225 टीमें बनाई गई हैं, जो 675 स्थानों पर जाकर तीन सत्र में किसानों से संवाद करेगी। कृषि मंत्री ने बताया कि हर स्थान पर तीन घंटे का कार्यक्रम होगा। इसमें कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, मधुमक्खी पालन व सिंचाई आदि के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे। 15 दिन में यह टीम 10,125 स्थलों पर जाकर किसानों से संवाद करेगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए संबंधित मंत्रियों-प्रमुख सचिवों के साथ बैठक कर तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य स्तर व जिला स्तर पर कंट्रोल रूम होंगे। राज्य स्तर पर एडिशनल डायरेक्टर (एक्सटेंशन) व जिला स्तर पर उपनिदेशक नोडल अधिकारी होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव रवींद्र, कृषि निदेशक जितेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

भारत सरकार खरीफ अभियान को लेकर विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 चलाने जा रही है। इसके तहत 29 मई से लेकर 12 जून तक 15 दिवसीय कार्यक्रम होगा। इस दौरान 12 हजार वैज्ञानिक किसानों के खेतों तक जाएंगे। उत्तर प्रदेश में इस अभियान की लॉन्चिंग गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन सभागार में करेंगे। यह अभियान सभी 75 जिलों में चलेगा। इसके लिए 225 टीमें बनाई गई हैं, जो 675 स्थानों पर जाकर तीन सत्र में किसानों से संवाद करेगी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस संबध में बुधवार को लोकभवन सभागार में पत्रकारों से अन्य जानकारी साझा की। कृषि मंत्री ने बताया कि हर स्थान पर तीन घंटे का कार्यक्रम होगा। इसमें कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, मधुमक्खी पालन व सिंचाई आदि के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे। 15 दिन में यह टीम 10,125 स्थलों पर जाकर किसानों से संवाद करेगी।

मेरठ व झांसी में होंगे केंद्रीय कृषि मंत्री, 8135 न्याय पंचायतों में कार्यक्रम

कृषि मंत्री ने बताया कि दो दिन (मेरठ व झांसी) में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर संबंधित मंत्रियों-प्रमुख सचिव के साथ बैठक करके तैयारी पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम राज्य के सभी 8135 न्याय पंचायतों में होगा। राज्य स्तर व जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम होंगे। राज्य स्तर पर एडिशनल डायरेक्टर (एक्सटेंशन) व जिला स्तर पर उपनिदेशक नोडल अधिकारी होंगे। पत्रकारवार्ता में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव रवींद्र, कृषि निदेशक जितेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार देगी 10 लाख, कम चर्चित स्थलों के लिए शोध को देगी बढ़ावा

संबंधित समाचार