Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 4 का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,01,369.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सुस्ती के रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) रही। 

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 270.07 अंक या 0.33 प्रतिशत नीचे आ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। 

वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 34,852.35 करोड़ रुपये की गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 59,233.61 करोड़ रुपये बढ़कर 6,03,120.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में एलआईसी ही रही।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 19,589.54 करोड़ रुपये बढ़कर 7,25,036.13 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 14,084.2 करोड़ रुपये बढ़कर 10,58,766.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,462.15 करोड़ रुपये बढ़कर 14,89,185.62 करोड़ रुपये हो गया। 

इस रुख के उलट टीसीएस की बाजार हैसियत 17,909.53 करोड़ रुपये घटकर 12,53,486.42 करोड़ रुपये रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 7,645.85 करोड़ रुपये घटकर 19,22,693.71 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 4,061.05 करोड़ रुपये घटकर 5,70,146.49 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 2,605.81 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 10,31,262.20 करोड़ रुपये पर आ गया। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 1,973.66 करोड़ रुपये घटकर 5,52,001.22 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस की बाजार हैसियत में 656.45 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,49,220.46 करोड़ रुपये पर आ गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा।

संबंधित समाचार