अमेठीः तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

पशुओं को चराने गई थी मासूम, फिसलकर गहरे पानी में गिरने से हुआ हादसा

सिंहपुर/अमेठी अमृत विचार। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में सिंहपुर विकास खंड के गांव बेहद दुखद हादसा हो गया। रोहित निर्मल की 11 वर्षीय पुत्री कामनी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मासूम कामनी घर से पशुओं को चराने निकली थी, लेकिन यह सामान्य दिन उसके लिए काल बन गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कामनी तालाब के किनारे पशुओं को चरा रही थी, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गई। आसपास के लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है और पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

कामनी की असमय मृत्यु ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए जाने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

यह भी पढ़ेः नए डीजीपी पर अखिलेश यादव की टिप्पणी, बोले- ‘डबल इंजन’ मिलकर एक अधिकारी नहीं चुन सकते 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात