बरेली: जिले में 42 और कोरोना संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। बुधवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 42 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। एसीमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार …

बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। बुधवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 42 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

एसीमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार 3825 लोगों की रिपोर्ट आई, जिनमें से 12 लोग एंटीजन और ट्रुनॉट से, नौ लोग आरटीपीसीआर से हुई जांच में संक्रमित निकले हैं। शेष निजी लैब से संक्रमित मिले हैं।

यहां मिले संक्रमित
मोहल्ला फरूखपुर, फतेहगंज, अनुपम नगर, रूद्राक्ष अपार्टमेंट, सुरेश शर्मा नगर, अनुपम नगर, दातागंज, उनासी, सिविल लाइंस, इफ्को, रामपुर गार्डन, कांधरपुर, पुष्पाजंलि, गांधी नगर, डीडीपुरम, कुर्माचंल नगर, सुभाष नगर, राजेंद्र नगर, होली चौराहा संजय नगर, वीर सावरकर नगर, सुपर सिटी, कटरा चांद खां में संक्रमित निकले हैं।

संबंधित समाचार