World Environment Day 2025 : वृक्ष भंडारे में 251 पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

World Environment Day News : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोटी कपड़ा फाउंडेशन ने लेटे हुए हनुमान जी मंदिर पर वृक्ष भंडारे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 251 पौधे वितरित किए गए, जिनमें मीठी नीम, नीम, तुलसी, कदंब, कनेर, सहजन, पीपल और अनार जैसे विभिन्न प्रजातियों के वौधे शामिल थे।

पौधे रोपण

फाउंडेशन के अध्यक्ष ने लोगों को दिलाया संकल्प

फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश आनंद ने लोगों को पेड़ लगाने और लखनऊ का पर्यावरण स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रिद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल, अलकेश सोती, प्रमित सिंह, आकांक्षा आनंद, हेमा पांडे, ज्योति सिंह और अजय मेहरोत्रा आदि उपस्थित थे। सभी ने पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की।

पर्यावरण संरक्षण लखनऊ

पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता

पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए राजेश आनंद ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए काम करना चाहिए। पेड़ लगाने से न केवल हमें ऑक्सीजन मिलती है, बल्कि वायु प्रदूषण भी कम होता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने का संकल्प लिया। फाउंडेशन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें।

यह भी पढ़ें :- प्रयागराज : पीड़िता के बयान पर आधारित पोक्सो अधिनियम के तहत पारित समन आदेश किया रद्द

संबंधित समाचार