कासगंज : पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सोरोंजी (कासगंज), अमृत विचार। सोरोंजी में शनिवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल शुरु की है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य व नमूना एकत्रित किए हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है।

गांव चंदवा पुख्ता निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह का शव ग्रामीणों ने सुबह तालाब के पास एक पेड़ पर लटका हुआ देखा। जब जानकारी अन्य ग्रामीणों को हुई तो भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके भाई तीजनपाल ने बताया कि वह डीजे का काम करता था, शुक्रवार की रात्रि आठ बजे घर से बिना बताएं बाहर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं और सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला है। उसने बताया कि शुक्रवार की दोपहर तीन बजे धर्मेंद्र की गांव के ही प्रहलाद से कहासुनी हुई थी। सोरों थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया प्रथम दृष्टि या मामला आत्महत्या का लग रहा है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - कासगंज : मारपीट में घायल किशोर, उपचार के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

संबंधित समाचार