कासगंज : मारपीट में घायल किशोर, उपचार के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

परिजन लगा रहे हत्या किए जाने का आरोप

कासगंज, अमृत विचार। सिकंदरपुर वैश्य में एक किशोर की मारपीट की गई। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजन उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। हत्या के पीछे रुपयों के लेनदेन का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, मामले की जांच की जा रही है।

सिकंदरपुर वैश्य के गांव कादरगंज पुख्ता निवासी 16 वर्षीय साहिल पुत्र पप्पू को एक जून की शाम को हुसैन, जान मोहम्मद, मुस्लिम उसे घर से बुलाकर शमशान घाट की तरफ ले गए। जहां उसकी मारपीट की गई। उसकी चीख पुकार पर लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। साहिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साहिल की चोंटें गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। शुक्रवार की शाम लगभग 6:00 बजे उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर अलीगढ़ से परिजन आगरा निजी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के परिजन पर साहिल के लगभग 80 हजार रुपये थे, जिनकी मांग करने के कारण उसकी हत्या कर दी गई है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया मारपीट की तहरीर में मुकदमा दर्ज है, मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें - कासगंज : ऐतिहासिक धरोहरें बनाएंगी राष्ट्रीय पहचान, विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य प्रारंभ

संबंधित समाचार