लखीमपुर खीरी : सिल्ट रिजेक्टर पोल से टकराकर बाइक चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रिश्तेदारी से वापस लौटते समय शुक्रवार की रात हुआ हादसा

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना शारदानगर स्थित शारदा बैराज पर बने सिल्ट रिजेक्टरे से शुक्रवार की देर रात टकराकर एक बाइक चालक की मौत हो गई। वह रिश्तेदारी से वापस अपने घर जा रहा था। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। थाना निघासन क्षेत्र के गांव झौवापुरवा निवासी संतोष कुमार (24) पुत्र चुन्ना लाल शुक्रवार सुबह अपनी रिश्तेदारी में गया था। जहां से देर शाम 9 बजे वापस अपने घर जा रहा था। शारदा बैराज पर लगे सिल्ट रिजेक्टर के पोल से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। बताते हैं कि रफ्तार तेज होने के कारण बाइक चला रहे संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बैराज के तमाम कर्मचारी और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कागजों के आधार पर पहचान कर मृतक के घर वालों को हादसे की सूचना दी। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक शारदानगर बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि बाइक चालक बैराज पर साइड में लगे सिल्ट रिजेक्टर पोल से टकराया था। इससे उसकी मौत हुई है। यदि हेलमेट लगा होता तो उसकी जान बच सकती थी।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : पति और बच्चों को नशीला पदार्थ खिलाकर दुल्हन नगदी-जेवर लेकर फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

टीम इंडिया का धमाकेदार जुलाई: कोहली-बुमराह की वापसी, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर खेलेंगे इतने मैच; देखें पूरा शेड्यूल
Rampur News : पटवाई पुलिस ने किया अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, थार गाड़ी और 7.5 लाख कैश समेत 3 गिरफ्तार
Welcome To The Jungle: एक्टर के बाद अब सिंगर बने अक्षय कुमार, 'तेरा पैसा मेरा पैसा' गाने में दिखेगी बॉलीवुड की महा-स्टारकास्ट
मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन, झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे बाहरी लोगों का हुआ वेरिफिकेशन
कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा ढहा : कई मजदूर मलबे में दबे; 5 मौतों की आशंका, रेस्क्यू जारी...