लखीमपुर खीरी : तीसरे दिन बरामद हुआ शारदा नदी में डूबे खमरिया के युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: शारदा नदी में पडोसी जनपद सीतापुर के गोनिया घाट पर डूबे थाना खमरिया के गांव लालपुर निवासी 19 वर्षीय सरोज का शव तीसरे दिन नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सीतापुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

खमरिया थाना क्षेत्र के मुन्नुपूरवा लालपुर निवासी सरोज (17) पुत्र बांके लाल शनिवार को दोपहर में अपने साथी रवि,सुरेंद्र,पप्पू आदि के साथ पड़ोसी जनपद सीतापुर में थाना तंबौर क्षेत्र के गोनिया घाट पर शारदा नदी में स्नान करने गया था। जहां नहाते समय सरोज अचानक गहरे पानी में चले जाने लापता हो गया। साथियों ने उसकी खोजबीन की पर जब उसका पता नही चल सका तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी। परिजनों के साथ पहुंची थाना तंबौर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सरोज की तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को उसका शव नदी में झाड़ियों में फंसा बरामद हुआ है। शव मिलत ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : नकब लगाकर चोरी के आरोपी पकड़ में आए…सातवें दिन रिपोर्ट दर्ज कर किया खुलासा

संबंधित समाचार