भाजपा का 'घर-घर सिंदूर' अभियान सस्ती राजनीति का प्रतीक: संजय सिंह

भाजपा का 'घर-घर सिंदूर' अभियान सस्ती राजनीति का प्रतीक: संजय सिंह

बाराबंकी, अमृत विचार। शहर के एक मैरिज हॉल में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कश्मीर मुद्दे को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीजफायर के नाम पर पीएम ने पीओके और बलूचिस्तान को लेकर ऐतिहासिक मौका गंवा दिया, जिससे देश की जनता को धोखा मिला है।

सम्मेलन में सांसद संजय सिंह ने आप नेताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह जानता कि बीच जायें और सरकार की जो विफलता है उसके बारे में जनता को जागरूक करें, क्योंकि देश के साथ धोखा किया जा रहा है। संजय सिंह ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता देश की सुरक्षा है या उनके उद्योगपति मित्रों के व्यापारिक हित। उन्होंने आगे कहा कि 'घर-घर सिंदूर' जैसे अभियानों के माध्यम से भाजपा भारतीय संस्कृति का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने इसे एक 'सस्ता राजनीतिक स्टंट' बताते हुए कहा कि महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सिंदूर लगाती हैं, भाजपा इसे वोट बैंक में बदलना चाहती है। संजय सिंह ने यूपी की योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने लाखों युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने हाल ही में शिक्षकों की भर्ती से जुड़े ट्वीट और उसके बाद अचानक डिलीट किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार गजनी मोड में है। उसे खुद याद नहीं रहता कि उसने क्या कहा था। आप सांसद ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना में 6239 फर्जी मरीजों के नाम पर 39 निजी अस्पतालों को करीब 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जो गरीबों के हक पर डाका है।

उन्होंने इस घोटाले में दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए संजय सिंह ने दावा किया कि कुंभ मेले के दौरान भगदड़ और अव्यवस्था से 82 लोगों की मौत हुई, लेकिन सरकार ने आंकड़े छुपाकर अपनी नाकामी को ढंकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रचार में अव्वल है, लेकिन जब बात जवाबदेही की आती है, तो वह मौन हो जाती है।

इस दौरान पूर्व विधायक दिलीप पांडे, विधायक अनिल झा, नि. प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ, बाराबंकी जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह नि. प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बीएन खरे, कार्यालय प्रभारी नूर सिद्दीकी, सीतापुर जिला अध्यक्ष अवधेश मौर्य, डीएन पाल कानपुर देहात सहित सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।

ताजा समाचार

डरबन सुपर जायंट्स के चौथे सीजन के लिए मुख्य कोच नियुक्त हुए लांस क्लूजनर  
Rahul Gandhi : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेना पर टिप्पणी करने के मामले में MP MLA Court में राहुल गांधी पेश
समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर सुप्रीम कोर्ट ने किया तलब
Bareilly: नगर निगम में तैनात महिला को दूसरे पति ने ब्लेड से गला रेतकर उतारा मौत के घाट 
Shubhanshu Shukla Return: अंतरिक्ष से धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ल, कैलिफोर्निया के समंदर में उतरा ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट
PM मोदी, RSS पर विवादित कार्टून बनाने वाले शख्स को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, गिरफ्तारी पर लगाई रोक