कासगंज : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मिली ऐतिहासिक उपलब्धि -चौधरी लक्ष्मी नारायण
नए भारत में मील का पत्थर है मोदी सरकार का 11 साल

कासगंज, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर बुधवार को शहर क़े काम्युनिटी हॉल में केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई। एक प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम भी हुआ, इसमें शहर के चिकित्सक, एडवोकेट, व्यापारी, शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, प्रदेश मंत्री पूनम बजाज, पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी क़े चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के देश में 11 साल पूरे होना नए और बदलते भारत में मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज का भारत आतंकियों को उनकी करनी का सबक सिखाता है। प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था जापान से भी आगे निकल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा, शिक्षा, देश व समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचा रही है। पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह व खुशी का माहौल है।
सदर विधायक़ देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, महिला आयोग की सदस्य रेनू गोड़, पिछड़ा आयोग क़े सदस्य महेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, नगर पालिका चेयरमैन मीना माहेश्वरी, राजवीर सिंह भल्ला ने मंच की शोभा बढ़ाई। संचालन संजय सोलंकी ने किया। कार्यक्रम के बाद केबिनेट मंत्री ने भाजपा जिला कार्यलय कर पत्रकारों से वार्ता की और केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बताईं। ब्लॉक परिसर मे पहुंचकर पौधारोपण भी किया।
इस दौरान गौरीशंकर शर्मा, डॉ. केत सिंह वर्मा, सुरेश माहेश्वरी, दिनकर राव चतुर्वेदी, डॉ. बीडी राना, महेंद्र सिंह बघेल, रामनिवास राजपूत, शरद गुप्ता, रानू वर्मा, केपी सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविंद्र ब्रह्मचारी, राजेंद्र कुमार बौहरे, प्रदीप रघुनंदन, उत्तमचंद्र पाथरे, डा. खूब सिंह, शैलेंद्र यदुवंशी, जय सिंह वर्मा, शिव प्रताप सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - कासगंज : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, मोहनपुर फाटक के निकट हुआ हादसा