नैनीताल: ऊधमसिंह नगर में हुए हादसों में चार युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अलग-अलग हादसों में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि नाजुक हालत में एक घायल अस्पताल में मौत से जद्दोजहद कर रहा है।पहला हादसा मंगलवार रात ऊधमसिंह नगर जिले में हुआ। पंतनगर के हल्दी क्षेत्र में रुद्रपुर से हल्द्वानी लौट रहे दो सिडकुल कर्मियों की बाइक डिवाइडर …

अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अलग-अलग हादसों में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि नाजुक हालत में एक घायल अस्पताल में मौत से जद्दोजहद कर रहा है।
पहला हादसा मंगलवार रात ऊधमसिंह नगर जिले में हुआ। पंतनगर के हल्दी क्षेत्र में रुद्रपुर से हल्द्वानी लौट रहे दो सिडकुल कर्मियों की बाइक डिवाइडर से जा टकराई। अज्ञात रूप में घायलों को 108 से एसटीएच भर्ती कराया गया।

बुधवार को इलाज के दौरान सिडकुल कर्मी हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी दीपक रावत (31) की मौत हो गई। जबकि सहकर्मी और स्थानीय निवासी योगेश सनवाल (22) की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रहा है। दुर्घटना के बाद से दोनों युवक लापता थे। परिजन खोजबीन करते हुए हल्द्वानी पहुंचे तो दुर्घटना का पता चला और उनकी पहचान हुई।

दूसरा हादसा बुधवार शाम नैनीताल जिले के चोरगलिया क्षेत्र में हुआ। नौकरी की तलाश में हल्द्वानी आ रहे बाइक सवार खटीमा के आदित्य (23) को सूर्या मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। 108 से युवक को बेस अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। तीसरा हादसा बुधवार देर रात नैनीताल जिले के भुजियाघाट में हुआ।

दोस्त की बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे कठघरिया निवासी अभिषेक राणा (21) और योगेश सनवाल (21) की खाई में गिरने से मौत हो गई। योगेश अपने घर का इकलौता चिराग था। माना जा रहा है कि युवकों की बाइक पैराफिट से जा टकराई और वे खाई में गिर गए। हालांकि परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का शक जताया है।

संबंधित समाचार