जौनपुर: ट्रेलर में पीछे से टकराई कार, पिता की मौत, बेटा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह (55) अपने पुत्र हर्षवर्धन सिंह (25) के साथ अपने निजी कार से वाराणसी से अपने घर आ रहे थे, कि सुबह 5:30 बजे बक्सा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के पास एक ढाबे पर सड़क के किनारे खड़े टेलर में कार पीछे से जा घुसी, जिससे दिलीप कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र हर्षवर्धन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। सूचना मिलते ही बक्शा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे मृतक और घायल को बाहर निकाला। ढाबा संचालक ने हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रेलर और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात