जलालाबाद: ट्रक की चपेट में आकर एक की मौत, दो घायल
जलालाबाद, अमृत विचार। डग्गामार वाहनों की तेज रफ्तार लोगों की मौत का कारण बन रही है। जलालाबाद-शाहजहांपुर रोड पर टैम्पो चालक की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला औ चार साल की बच्ची घायल हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक डग्गामार टैम्पो जलालाबाद से कांट के लिए सवारियां …
जलालाबाद, अमृत विचार। डग्गामार वाहनों की तेज रफ्तार लोगों की मौत का कारण बन रही है। जलालाबाद-शाहजहांपुर रोड पर टैम्पो चालक की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला औ चार साल की बच्ची घायल हो गई।
गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक डग्गामार टैम्पो जलालाबाद से कांट के लिए सवारियां लेकर निकला। जैसे ही टैम्पो जलालाबाद थानाक्षेत्र के गांव कलट्टरगंज के पास पहुंचा तो अपने से आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में चालक ने अचानक टैम्पो की रफ्तार बढ़ा दी।
लापरवाही से ओवरटेक करने के कारण टैम्पो में साइड से बैठे कांट थानाक्षेत्र निवासी 40 वर्षीय राजू संतुलन खो बैठे और रोड पर जा गिरे। राजू के पास ही बैठी जलालाबाद थानाक्षेत्र निवासी 44 वर्षीय मीना भी झटका खा गई और उनकी गोद में बैठी 4 वर्षीय स्वाती भी संभल नहीं पाई जिसे संभालने के चक्कर मे मीना भी स्वाती के साथ रोड पर जा गिरी।तीनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।
ग्रामीणों ने दौड़ाकर ट्रक को घेरा तो ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। तीनों घायलों को नगरिया अस्पताल लाया गया जहां से हालत गम्भीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
