बरेली: जिले में 46 नए संक्रमित मिले
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। गुरुवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 46 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि की है। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार जांच में 17 लोग एंटीजन व ट्रूनाट से और 12 लोग आरटीपीसीआर से हुई जांच में संक्रमित निकले …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। गुरुवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 46 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि की है। एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार जांच में 17 लोग एंटीजन व ट्रूनाट से और 12 लोग आरटीपीसीआर से हुई जांच में संक्रमित निकले हैं। शेष निजी लैब से संक्रमित मिले हैं।
शहर के सदर बाजार, सिटी सब्जी मंडी, प्रेमनगर, सिविल लाइंस, आवास विकास, अशरफ खां छावनी, बंसत विहार, बहेड़ी, महानगर, गुरसौली, अकराबाद, मीरगंज, शाहबाद, डेलापीर, राजेंद्र नगर, सुभाष नगर, कुर्मांचल नगर, ग्रीन पार्क, डीडीपुरम, ट्यूलिप टावर, भरतौल, करगैना, बाला जी मंदिर, बिसौली, कटरा चांद खां, सनराइज इंन्कलेव में संक्रमित निकले हैं।
300 बेड कोविड चिकित्सालय को मिले 10 नए वेटिलेंटर
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लेकर सतर्क शासन ने खुर्रम गौटिया स्थित कोविड चिकित्सालय को शासन की ओर से 10 नए वेटिलेंटर दिए हैं। चिकित्सालय के सीएमएस डा. वागीश वैश्य ने बताया कि संक्रमितों को बेहतर इलाज देने के लिए शासन ने अस्पताल को दस वेंटिलेंटर दिए है। जिससे कोरोना से संक्रमित मरीजों का बेहतर उपचार किया जा सकेगा।
