विश्व ब्लिट्ज टीम चैम्पियनशिप में भारतीय टीम एमजीडी 1 को मिला पांचवां स्थान, 4-2 से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। मुख्य रूप से भारतीय खिलाड़ियों से सजी टीम एमजीडी-1 ने फिडे विश्व ब्लिट्ज टीम चैम्पियनशिप में टीम फ्रीडम को हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। इससे पहले उसने यहां टूर्नामेंट में रैपिड वर्ग का खिताब जीता था। डब्ल्यूआर चेस ने काजचेस को हराकर 2023 में यह प्रतियोगिता शुरू होने के बाद से अपना दूसरा ब्लिट्ज़ खिताब हासिल किया। 

ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी की मौजूदगी वाली टीम एमजीडी1 ने पहले ही 16 टीमों के नॉकआउट में जगह बना ली थी। उसने पहले दौर में जेनरेशन एक्सवाइजेडए को 4-0 से हराया था। लेकिन एरिगैसी, पी हरिकृष्णा, डेविड गुइजारो, वी. प्रणव, लियोन ल्यूक मेंडोंका, स्टावरौला त्सोलाकिडो और अथर्व तायडे की टीम को क्वार्टर फाइनल में हेक्सामाइंड चेस टीम के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। 

हेक्सामाइंड की टीम में अमेरिका के लेवोन अरोनियन और भारत के विदित गुजराती जैसे खिलाड़ी शामिल थे। पांचवें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में एमजीडी-1 ने फ्रीडम को दोनों मैचों में 4-2 से हराया। टीम फ्रीडम की अगुवाई पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद कर रहे थे। 

यह भी पढ़ेः गौतम गंभीर की मां की तबियत में आया सुधार, टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड वापस लौटेंगे कोच

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात