कार सवार आत्मघाती हमलावर ने की खुफिया विभाग के तीन अधिकारियों की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरदेज (अफगानिस्तान)। पूर्वी अफगानिस्तान में एक कार सवार आत्मघाती हमलावर ने गुरुवार शाम गश्त कर रहे सुरक्षा काफिले पर हमला कर खुफिया विभाग के तीन अधिकारियों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद हलीम फिदायी के अनुसार, पाकतिया प्रांत में हुए इस हमले में 19 लोग घायल हो गए हैं …

गरदेज (अफगानिस्तान)। पूर्वी अफगानिस्तान में एक कार सवार आत्मघाती हमलावर ने गुरुवार शाम गश्त कर रहे सुरक्षा काफिले पर हमला कर खुफिया विभाग के तीन अधिकारियों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद हलीम फिदायी के अनुसार, पाकतिया प्रांत में हुए इस हमले में 19 लोग घायल हो गए हैं और अब तक किसी उग्रवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। हमले में आसपास की कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

खोस्त प्रांत के साथ प्रांतीय राजधानी को जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग के साथ गश्त कर रहे काफिले को निशाना बनाया गया । यह हमला तब हुआ है जब कतर में अफगान सरकार के प्रतिनिधियों और तालिबान के बीच शांति वार्ता चल रही है।

संबंधित समाचार