हरदोई: पत्नी को प्रेमी के बिस्तर पर देख पति ने खोया आपा, दांत से काटी नाक, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई जिले के हरियावां क्षेत्र में एक व्यक्ति ने प्रेमी से मिलने गयी अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट ली। गंभीर रूप से घायल महिला को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना उस समय हुई जब 25 वर्षीय महिला अपने प्रेमी से मिलने गई थी। 

इसी दौरान उसका पति राम खिलावन भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। इस दौरान पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। गुस्साए राम खिलावन ने अपनी पत्नी की नाक काट ली। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

हरियावां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला और कटी नाक को हरदोई मेडिकल कॉलेज ले गई। महिला की हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में राम खेलावन नामक व्यक्ति ने बुधवार को अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के घर पर पाया। 

तैश में आकर उसने दांतों से अपनी पत्नी की नाक काटकर अलग कर दी। उन्होंने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।’’ 

यह भी पढ़ें:-इज्जत खराब कर रही थी, इसीलिए मार डाला... प्रेम विवाह की जिद अड़ी थी बेटी, परिजनों ने घोंट दिया गला

संबंधित समाचार