Air India ने चार अंतरराष्ट्रीय समेत रद्द कीं 8 उड़ानें, यात्रियों से की यह खास अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एअर इंडिया (Air India) ने रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से चार अंतरराष्ट्रीय विमानों सहित आठ उड़ान शुक्रवार को रद्द कर दीं। एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने के लिए उसकी टीम वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। 

विमानन कंपनी ने कहा कि उसने यात्रियों को टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा लौटाने या पूरक व्यवस्था की पेशकश भी की है। जिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया गया है, उनमें दुबई से चेन्नई के लिए एआई906, दिल्ली से मेलबर्न के लिए एआई308, मेलबर्न से दिल्ली के लिए एआई309 और दुबई से हैदराबाद के लिए एआई2204 शामिल हैं। 

एअर इंडिया ने कहा कि चार घरेलू उड़ानें - पुणे से दिल्ली के लिए एआई874, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए एआई456, हैदराबाद से मुंबई के लिए एआई-2872 और चेन्नई से मुंबई के लिए एआई571 - रद्द कर दी गई हैं।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म