उन्नाव पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, लूट का सामान और नकदी बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक एअखिलेश सिंह ने बताया कि 18 जून को गंगाघाट क्षेत्र के गोपीनाथपुरम में एक घर में घुस कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके संबंध में थाना गंगाघाट पर भारतीय दंड संहिता की धारा 309(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5.34 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त लूट में शामिल तीनों आरोपी मरहला आजाद मार्ग स्थित गंगा गैलेक्सी के पास किसी और वारदात की तैयारी में बैठे हैं। सूचना पर थाना गंगाघाट पुलिस, स्वॉट और सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही आरोपियों में से दो ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। मुठभेड़ में दो आरोपी दीपक (26) और देवेंद्र सिंह (19) के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपी आशीष गुप्ता (22) को भागने के प्रयास के दौरान पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे (315 बोर), दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, एक काला बैग जिसमें लूटी गई 10 जोड़ी चांदी की पायलें, 50 चांदी के सिक्के, पीली धातु की एक जोड़ी टप्स और 21,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म