प्रयागराज: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संगम तट पर हजारों लोगों ने किया योग, कैबिनेट मंत्री नंदी ने नियमित योग के लिए किया प्रोत्साहित
प्रयागराज, अमृत विचार। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रयागराज के संगम तट पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक संगम नोज पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी थे।
15.png)
योग सत्र में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा सहित दो दर्जन से अधिक विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। योग के लिए जमीन पर टाट और पट्टियां बिछाई गई थीं। सुबह से हो रही बारिश छह बजे तक थम गई, और साफ आसमान के बीच योग का आयोजन हुआ। विभिन्न योग आसनों के माध्यम से प्रतिभागियों ने योग किया। कैबिनेट मंत्री नंदी ने लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
18.png)
इस अवसर पर कमिश्नर विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मांदड, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप, डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए देवव्रत सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. हरि प्रकाश यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
15.png)
शहर के अन्य स्थानों पर भी हुए योग कार्यक्रम
महापौर गणेश केसरवानी ने नगर आयुक्त और सभी पार्षदों के साथ नैनी के शिवालय पार्क में योग किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव भगवती सिंह ने बोर्ड अधिकारियों के साथ सरोजिनी नायडू मार्ग स्थित बोर्ड मुख्यालय में योग सत्र आयोजित किया। डायट में प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने प्रवक्ताओं और छात्राध्यापकों के साथ योग किया।
17.png)
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष डॉ. अमितपाल शर्मा और सचिव अजीत सिंह ने कर्मचारियों के साथ प्राधिकरण परिसर में योगाभ्यास किया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, एलनगंज के रजिस्ट्रार वीपेंद्र सिंह ने उप रजिस्ट्रार और कर्मचारियों के साथ योग किया।
15.png)
दरियाबाद रोटरी पार्क में सुबह छह बजे से आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा, उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में मुट्ठीगंज मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पार्षद, जिला, क्षेत्र और प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं ने योग किया।
