महिला को ग्रामीणों ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, तो पति ने जबरन करा दी शादी, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

महिला को ग्रामीणों ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, तो पति ने जबरन करा दी शादी, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति, ससुराल वालों और कुछ ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला पर एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का आरोप है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले महिला के पति, ससुरालवालों और ग्रामीणों ने उसे पिंटू गोंड नाम के व्यक्ति के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। सूत्रों ने बताया कि दावा किया जा रहा है कि इन लोगों ने पिंटू को महिला की मांग भरने पर मजबूर किया था। 

पुलिस ने शनिवार को बताया कि 20 वर्षीय प्रियंका कुमारी ने अपने पति और ससुराल वालों सहित नौ लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला की शादी 2023 में रोहित कुमार (22) से हुई थी और उसके पिंटू गोंड के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे। 

ग्रामीणों का दावा है कि 17 जून को रोहित, उसके परिवार के सदस्यों और कुछ ग्रामीणों ने प्रियंका और पिंटू को एक खेत में कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद, महिला के ससुराल वालों और कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर पिंटू को प्रियंका की मांग में सिंदूर भरने को मजबूर किया। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने दावा किया है कि महिला ने पिंटू के साथ संबंध होने से इनकार किया है। 

करंडा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला 18 जून को थाने आई और अपने पति और ससुराल वालों समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्हें प्रियंका की पिंटू के साथ कथित जबरन शादी के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।  

ताजा समाचार

CM योगी के प्रयासों से मिल रहा नया जीवन, कल-कल बह रही बलरामपुर की सुआंव और बहराइच की टेढ़ी नदी 
वेस्टइंडीज चैंपियंस की शानदार वापसी... क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी जर्सी के साथ नजर आएंगे स्टार खिलाड़ी 
विषमुक्त अन्न, दूध, फल-सब्जियां उपलब्ध कराएगी सरकार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांव-गांव अभियान चलाने की तैयारी
बटेश्वर गांव का होगा विकास, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव में ख़र्च होंगे 27 करोड़ 
कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल के साथ है: प्रियंका गांधी
कांवड़िये के पैर दबाते महिला पुलिस अधिकारी की अखिलेश यादव ने की तारीफ, कहा- 'सेवा का भाव अच्छा है अगर...'