14वां आम महोत्सव : पद्मश्री कलीमुल्ला खान की नई प्रजातियां सचिन और एश्वर्या ने मोहा मन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आम महोत्सव में दिखीं 150 से ज्यादा किस्में

बाराबंकी, अमृत विचार : स्वर्गीय राजीव चौधरी पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा आयोजित 14वें आम महोत्सव का रविवार को स्टेशन रोड स्थित मुगल दरबार में आयोजन हुआ। जिला सत्र न्यायालय की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह ने महोत्सव का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में 150 से अधिक आम की किस्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें देशी आम के साथ गुलाब खास, मल्लिका, हुश्नआरा, अम्बिका और पान पराग शामिल थे।

विशेष आकर्षण कोलकता का हिमसागर, महाराष्ट्र का अल्फांसो, जापान का मियां जाकी और भोपाल का सुर्खा रहे। पद्मश्री कलीमुल्ला खान द्वारा विकसित नई प्रजातियां नूरजहां, सचिन तेंदुलकर, एश्वर्या राय बच्चन, अनारकली और डॉक्टर गोला विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ये किस्में अपनी गुणवत्ता और आकर्षक रंग के लिए जानी जाती हैं। भयारा के बागवान अलीम किदवई ने बागों में जहरीले रसायनों के प्रयोग से बचने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए हर घर में एक आम का पेड़ लगाने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम का संचालन मो उमैर किदवई ने किया। कार्यक्रम संयोजक एवं पर्यावरणविद् हाजी सलाउद्दीन किदवई और जतिन चौधरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजनाथ शर्मा, सुनील झुनझुनवाला, मो. मोहसिन, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायक सरवर अली खान, विधायक सुरेश यादव, विकास यादव, सभासद ताज बाबा राईन, सपा प्रवक्ता फराज किदवाई, हुमायूं नईम खान, इरफान कुरैशी समेत जिलेभर से आम की बागवानी के शौकीन लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- लखीमपुर खीरी में पासी स्वाभिमान सम्मेलन : सपा सांसद ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

संबंधित समाचार