Lucknow News: उड़ान लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित हुईं आठ विभूतियां 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नवाजा

लखनऊ, अमृत विचार: सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान ने रविवार शाम को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नृत्य, गायन और संगीत क्षेत्र की आठ विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित किया गया।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर एवं पद्म भूषण शारदा सिन्हा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह और लोक नृत्यांगना सरिता सिंह ने कथक गुरु पं. राम मोहन महाराज, डॉ. हरिओम, शास्त्रीय- सुगम गायिका डॉ. सीमा भारद्वाज, शास्त्रीय गायक पं. रामेश्वर प्रसाद मिश्र , भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के शास्त्रीय गायन विभाग की अध्यक्ष डॉ. सृष्टि माथुर, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व निदेशक तरुण राज , हास्य कवि सर्वेश अस्थाना और तबला वादक शेख मोहम्मद इब्राहिम को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र के अलावा चौथे उड़ान लता मंगेशकर सम्मान से विभूषित किया।

इससे पूर्व स्वरा त्रिपाठी ने गणेश वंदना पर नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विघ्न विनाशक के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के बाद नीतू शर्मा, सविता कनौजिया, सीमा राय, कल्पना, खुशबू, नीरज, आभा श्रीवास्तव, निशा, शालिनी, पूजा पांडे और अल्का ने तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रितिका सक्सेना, सुनीता गुप्ता, रेखा चौधरी, मोहिनी ढपोला, उषा तिवारी, भारती सिंह, कल्पना त्रिपाठी और कुसुम पांडे ने हाय शरमाउं किस-किस को बताऊं गीत पर अच्छा नृत्य प्रस्तुत किया। स्वरा त्रिपाठी, जानवी गुप्ता, अधिरा यादव, अदिति गौतम, गिरीश कुमारी, उषा सिंह, आराध्या यादव, आलिया खान, अविरल, तनिष्का, भव्या, अनुकृति, वैष्णवी, आव्या, ईशान्वी, मिस्टी केसरवानी, जिया, आकांक्षा, कृतिका और ऐश्वर्या ने छाप तिलक सब पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रभुनाथ राय, उस्ताद युगान्तर सिंदूर, पं. राज खुशीराम, फिल्म अभिनेता संदीप यादव और डॉ. राजेश कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेः अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीवाश्म पार्क को मिली ख्याति, यूनेस्को की विश्व धरोहर में दर्ज हुआ सोनभद्र का फॉसिल्स पार्क

संबंधित समाचार