बदायूं: आग लगने से दो सिलेंडर में ब्लास्ट...30 दुकानें जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। खोखे में चाय बनाते समय गांधी ग्राउंड मेले में अचानक आग लग गई। एक दुकान में रखे गैस के दो छोटे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। तेज हवा से आग बढ़ती गई। और धीरे धीरे तकरीबन 30 दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गई। अग्निशमन की गाड़ियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी पूरा समय मौजूद रहे और व्यवस्था देखी।

शहर के बीच गांधी ग्राउंड में मेला लगा हुआ है। शाम को अच्छी भीड़ भाड़ रहती है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह खोखे पर चाय बनाई जा रही थी। इसी दौरान खोखे में आग लग गई। दुकान मालिक के बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। धीरे धीरे आग बढ़ती गई। तेज हवा की वजह से पास की दुकानों में आग बढ़ती गई।

मौके पर भगदड़ मच गई। आग से 30 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग का ऐसा विकराल रूप था कि ऊपर के पेड़ भी जल गए। लगभग पौन घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रशासन ने पूरा मेला बंद कर दिया है।एडीएम प्रशासन अरुण कुमार में बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी। आग पर काबू पाया जा रहा है। व्यापारियों से बात करके नुकसान की जानकारी की जा रही है।

संबंधित समाचार