Lalit Upadhyay: ओलंपियन ललित ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को कहा अलविदा, अब बस खेलेंगे घरेलू और प्रो लीग टूर्नामेंट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के लिए पदक जीतने वाले ललित उपाध्याय ने रविवार देर रात अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया। अर्जुन पुरस्कार विजेता ललित ने अपने एक्स अकाउंट पर इस फैसले की जानकारी साझा की। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह घरेलू टूर्नामेंट और प्रो हॉकी लीग में पहले की तरह सक्रिय रहेंगे। इन दिनों वह बेल्जियम में चल रही प्रो हॉकी लीग में हिस्सा ले रहे हैं।

ललित ने अपने शुरुआती कोच परमानंद मिश्र को याद किया, जिन्होंने उनके हॉकी करियर की नींव रखी। उन्होंने बताया कि कोच परमानंद ने उनके शुरुआती दिनों में हॉकी सिखाने में अहम भूमिका निभाई और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। यूपी कॉलेज के मैदान से हॉकी की बारीकियां सीखने वाले ललित ने अपने छोटे लेकिन शानदार करियर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी टीम के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए।

एक छोटे से गांव से ओलंपिक तक का सफर

ललित ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि उनका सफर एक छोटे से गांव से शुरू हुआ, जहां संसाधन कम थे, लेकिन सपने बड़े थे। एक स्टिंग ऑपरेशन का सामना करने से लेकर दो बार ओलंपिक के पोडियम तक पहुंचने तक, उनका यह सफर चुनौतियों, विकास और गर्व के पलों से भरा रहा। 

उन्होंने यह भी कहा कि 26 साल बाद अपने शहर से ओलंपियन बनना उनके लिए गर्व और कृतज्ञता का विषय है, जिसे वे हमेशा संजोकर रखेंगे। ललित ने अपने करियर में कोच परमानंद मिश्र, हरिंदर, समीर, धनराज और खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह जैसे मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनकी इस यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ेः IND VS ENG: बारिश ने बिगाड़ा खेल, भारत की पतवार राहुल और गिल के हाथ

संबंधित समाचार