Gujarat by-election: विसावदर में AAP भारी अंतर से आगे, कडी से BJP की जीत की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात में दो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को समापन के करीब पहुंच गई है। आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ आरामदायक बढ़त हासिल कर ली है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कडी सीट बरकरार रखने की उम्मीद है। 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुल 21 में से 18 चरण की मतगणना पूरी होने के बाद, ‘आप’ की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष इटालिया विसावदर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 14,073 मतों से आगे हैं। चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 18 चरण के बाद इटालिया को 65,295 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 51,222 वोट मिले हैं।

अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कडी सीट पर 21 में से 16 चरण की मतगणना समाप्त होने के बाद भाजपा के राजेंद्र चावड़ा कांग्रेस के रमेश चावड़ा से 35,608 मतों के बड़े अंतर से आगे हैं। उन्नीस जून को हुए उपचुनाव में मेहसाणा जिले की कडी सीट पर 57.90 प्रतिशत और जूनागढ़ जिले के विसावदर निर्वाचन क्षेत्र में 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात