जबरन करवाता था देह व्यापार, मार डाला... बीवी ने पहले शौहर को खिलाई नींद की गोलियां , फिर उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कुछ दिनों पहले घर में मृत पाए गए सलमान अहमत की गला दबकर हत्या की गई थी। हत्या किसी और नहीं बल्कि उसकी बीवी ने ही किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की बीबी ने अपने दुप्पटे से गला घोंटकर उसे मार डाला। 

बता दें कि सलमान अहमद 20 जून की रात को अपने घर में मृत पाया गया था। शुरुआत जांच में उसकी बीवी ने दावा किया था कि उसने शौहर ने आत्महत्या की है। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तब पता चला कि उसका गला घोंटा गया है।

बीवी से जबरन देह व्यापार करवाता था सलमन

मुजफ्फरनगर पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि सलमान अपनी बीवी से से जबरन देह व्यापार करवाता था। वह उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो ऑनलाइन बेचा करता था। इसी से परेशान होकर महिला ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुछताछ में सलमान की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पति को झांसे में लेकर उससे नींद की गोलियां मंगवाई और उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिला दीं। जब वह सो गया तो बीबी ने सलमान का गला घोंटकर हत्या कर दी। यूपी पुलिस ने सलमान की हत्या मामले में उसकी पत्नी के खिलाफ BNS की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया सलमान का निकाह छह साल पहले हुआ था। उसका एक चार साल का बच्चा भी है।  

क्यों की अपने पति की हत्या?

एसएसपी ने बताया कि महिला से महिला पुलिसकर्मियों ने कई बार सवाल किया लेकिन उसने सलमान की हत्या में अपना रोल नहीं स्वीकार किया। सख्ती से पूछताछ पर वह टूट गई और उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि सलमान ने पत्नी होने के बावजूद उससे देह व्यापार में धकेला। 

सलमान ने पिछले कुछ सालों में उसे 20 से ज्यादा लोगों के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर किया। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया है कि सलमान एक बार उसे इंफाल तक ले गया। पुलिस को देह व्यापार के इस मामले में अब तक पांच नाम मिले हैं। महिला के दावे की पुष्टि करते कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म