बदायूं: बल्ब निकालते समय करंट से पिता की मौत, बेटा बुरी तरह झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उघैती, अमृत विचार। बल्ब को निकालने के दौरान होल्डर के करंट से पिता की मौत हो गई जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में नए मकान की चाहरदीवारी बनाने का काम चल रहा था। निवासी मुंशी लाल (49) और उनका बेटा ओमपाल (26) काम कर रहे थे। छत पर रोशनी करने के लिए वह बल्ब लगा रहे थे। इसी दौरान होल्डर में मुंशी लाल का हाथ लग गया। उन्हें करंट लगा और वह जमीन पर गिर गए। करंट लगने के बाद उनका बेटा ओमपाल बचाने को दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। 

परिजनों ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। परिजन दोनों को रुदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने मुंशी लाल को मृत घोषित कर दिया जबकि ओमपाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मचा है।

संबंधित समाचार