मेरी जीत समस्त गुरुजनों का आशीर्वाद : ढिल्लों
मुरादाबाद, अमृत विचार। बरेली- मुरादाबाद निर्वाचन क्षेत्र के नव निर्वाचित शिक्षक विधायक (एमएलसी) डा. हरि सिंह ढिल्लों का हाईवे ग्रांड दिल्ली रोड पर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्तओं ने उन्हें बारी-बारी से तलवार, कृपांण और बुके दिये। महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र के साथ मण्डलों के अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चे एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष द्वारा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बरेली- मुरादाबाद निर्वाचन क्षेत्र के नव निर्वाचित शिक्षक विधायक (एमएलसी) डा. हरि सिंह ढिल्लों का हाईवे ग्रांड दिल्ली रोड पर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्तओं ने उन्हें बारी-बारी से तलवार, कृपांण और बुके दिये।
महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र के साथ मण्डलों के अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चे एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया। युवा टीम के अभिषेक चौबे ने टीम संग तलवार भेंट की। एमएलसी ढिल्लो ने कहा ये जीत समस्त गुरुजनों की है। जिन्होंने आशीर्वाद के रूप में अपना मत दे कर मुझे विजयी बनाया। ये देवतुल्य कार्यकर्ताओं की जीत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री कमल गुलाटी, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी, दिनेश सिसोदिया, चन्द्र प्रजापति, हेमराज सैनी, नवदीप टण्डन, अजय वर्मा, सर्वेश पटेल, सुनीता शर्मा, राजीव गुप्ता, हरीश भसीन, आलोक सैनी, प्रतीक मित्तल, संजीव चौहान, धर्मेश सैनी, तुषार विश्वास मौजूद रहे।
उधर, पाकबड़ा के जीरो प्वाइंट पहुंचे डा. हरी सिंह ढिल्लो का भाजपाइयों ने दमखम के साथ स्वागत किया। कार्यकर्तओं ने ढोल- नगाड़ा बजाकर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सिंह ने शिक्षकों, भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जीत सभी की मेहनत का श्रेय देकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, मुरादाबाद ब्लाक प्रमुख मनीष सिंह, गजेन्द्र चौधरी, सुमित चौधरी, दिनेश सिसोदिया, भीष्म सिंह, अर्पित चौहान, सत्येंद्र चौधरी, युद्धवीर सिंह, विशाल सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।