क्या कुलदीप यादव बनेंगे शुभमन गिल के लिए गेम-चेंजर? देखें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा रिकॉर्ड 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊः भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन में शुरू होने वाला है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग XI को लेकर चर्चा जोरों पर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। संभावना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण इस मैच में आराम दिया जाए। उनकी जगह आकाश दीप या अर्शदीप सिंह में से किसी एक को मौका मिल सकता है। इसके अलावा, स्पिनर कुलदीप यादव के भी प्लेइंग XI में शामिल होने की संभावना है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस प्रतिभाशाली स्पिनर को टीम में शामिल करने की वकालत की है। आइए, जानते हैं कि इंग्लैंड में कुलदीप का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा रहा है।

इंग्लैंड में कुलदीप का टेस्ट प्रदर्शन  

कुलदीप यादव को अब तक इंग्लैंड में केवल एक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। यह मुकाबला 2018 में लॉर्ड्स में हुआ था, जहां उन्होंने 9 ओवर में 44 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए। उस मैच में इंग्लैंड ने केवल एक बार बल्लेबाजी की थी, और भारत को एक पारी और 159 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद से कुलदीप को इंग्लैंड में टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला। अपने करियर में अब तक कुलदीप ने 13 टेस्ट मैच खेले हैं और 56 विकेट हासिल किए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप का शानदार रिकॉर्ड 

कुलदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक छह टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 21 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका औसत 22.28 और स्ट्राइक रेट 38.7 रहा है। इन छह में से पांच टेस्ट भारत में खेले गए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 72 रन देकर पांच विकेट रहा है। 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कुलदीप ने चार टेस्ट में कुल 19 विकेट लिए थे। अब सवाल ये है कि क्या कप्तान शुभमन गिल उन्हें एजबेस्टन टेस्ट में खेलने का मौका देंगे? अगर कुलदीप को इस टेस्ट मैच में जगह मिलती है, तो वह अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने की पूरी कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ेः IND vs ENG 2nd Test: शाहिद अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के करीब यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा को भी पछाड़ सकते हैं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म