गोरखपुर: 'एक पेड़ मां के नाम' से राष्ट्रपति मुर्मू ने किया वन महोत्सव का शुभारंभ, रोपा रुद्राक्ष का पौधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 'वन महोत्सव-2025' की शुरुआत करते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधा लगाया। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपा।

राष्ट्रपति ने पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया। 'वन महोत्सव-2025' एक से सात जुलाई तक चलेगा। लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने वहां आयुष विश्वविद्यालय में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

वन महोत्सव के अंतर्गत ही वन, पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने लखनऊ के कुकरैल में त्रिवेणी वन (बरगद, नीम और पीपल) की स्थापना की। उन्होंने यहां ओपन जिम का उद्घाटन, योग ध्यान केंद्र का शुभारंभ व भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। 

संबंधित समाचार