देवरियाः रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिला, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

देवरिया। देवरिया जिले में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव गोरखपुर-भटनी रेल खंड पर पड़री मल्ल रेलवे फाटक के पास बरामद हुआ। उसने संदेह जताया कि संभवत: उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है 

बरियारपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है और उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जाती है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ेः संसद सुरक्षा चूक मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने दो आरोपियों को दी जमानत, पुलिस ने जताया विरोध

संबंधित समाचार