मिर्जापुर के समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह निलंबित, सरकारी योजना में गड़बड़ी का है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने मिर्जापुर जिले के समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलम्बन के दौरान उन्हें लखनऊ समाज कल्याण विभाग में अटैच किया गया है। निलम्बन प्रयागराज जिले में पोस्टिंग के दौरान राष्ट्रीय पारिवारिक योजना में मिली भारी गड़बड़ी के लिए किया गया है। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार त्रिनेत्र कुमार सिंह के प्रयागराज में पोस्टिंग के दौरान वहां के दो अधिवक्ताओं ओपी मिश्रा और अनुभव श्रीवास्तव ने समाज कल्याण विभाग के मंत्री के यहां शशपथ 54 पृष्ठ के आरोप लगते हुए शिकायत की गई थी। 

विभाग द्वारा जांच करायें जाने पर भारी गड़बड़ी मिली है। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार के मुखिया के मरने पर तीस हजार रुपए की एक मुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ अपात्रों को दिया गया। दोनों अधिवक्ताओं ने इन गड़बड़ी सूची सौंपी थी, जिसमें अधिकांश सही पाए गए हैं। जांच में मिली गड़बड़ी को देखते हुए अपर मुख्य सचिव वेंकटेश्वर लू शुक्रवार को त्रिनेत्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव निलंबित कर लखनऊ समाज कल्याण विभाग में अटैच कर दिया है। 

ये भी पढ़े : Amarnath Yatra : यात्रा के लिए अब तक साढ़े 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा के चलते RFID टैग जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म