हल्द्वानी: फिल्म स्टार हेमंत और समाजसेवी हरीश को उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड से नवाजा
हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड आईकॉन अवॉर्ड 2020 का आयोजन नैनीताल रोड स्थित देवाशीष होटल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम विवेक राय द्वारा पिथौरागढ़ निवासी बॉलीवुड स्टार हेमंत पांडे एवं समाजसेवी हरीश चंद्र पांडे को उत्तराखंड आइकॉन 2020 प्रदान किया गया। संस्थान के सीईओ …
हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड आईकॉन अवॉर्ड 2020 का आयोजन नैनीताल रोड स्थित देवाशीष होटल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम विवेक राय द्वारा पिथौरागढ़ निवासी बॉलीवुड स्टार हेमंत पांडे एवं समाजसेवी हरीश चंद्र पांडे को उत्तराखंड आइकॉन 2020 प्रदान किया गया।
संस्थान के सीईओ आयुष गुप्ता एवं संपादक डा.प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि गत 8 नवंबर को हुए समारोह में यह दोनों लोग उपस्थित नहीं हो पाए थे जिस वजह से उन्हें सम्मानित नहीं किया जा सका था।
इस मौके पर हेमंत पांडे ने कहा कि वे उत्तराखंड के लोगों की प्रेरणा के साथ फिल्मी दुनिया में और बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी के सचिव निशुल अग्रवाल ,उपाध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, नवल अग्रवाल एवं अनिल गुप्ता, नागेश दुबे आदि उपस्थित थे।
