Bareilly: फरीदपुर में ताजिया निकालने के लिए चबूतरा तोड़ा...आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार किया बंद
बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर में ताजियों का जुलूस निकलने से पहले रविवार को बड़ा विवाद हो गया। ताजिया निकालने के लिए बाजार में दुकानों के चबूतरे तोड़ने का आरोप दूसरे समुदाय पर हिंदू व्यापारियों ने लगाया।
पूरा मामला फरीदपुर के साहूकारा स्थित मुख्य बाजार का है। रविवार सुबह व्यापारियों ने दुकान का चबूतरा टूटा देखा तो आक्रोश फैल गया। आरोप लगाया गया कि समुदाय विशेष के लोगों ने ताजिया निकालने के लिए चबूतरा तोड़ा है।
आक्रोशित व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। ताजिया उठने से रोक दिया गया। मांग की गई कि जब तक चबूतरा तोड़ने वाले आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होती तब तक न तो बाजार खोलेंगे और न ही ताजिया उठने दिया जाएगा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भारी फोर्स तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें-Bareilly: मोहर्रम पर निकलेंगे जुलूस...शहर में दिन भर रहेगा रूट डायवर्जन
