बरेली: जिलेभर में फिर बनाए गए 177 कन्टेनमेंट जोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद शासन ने पहले अलर्ट जारी किया। उसके बाद संक्रमित निकलने पर उसके घर समेत आसपास के सौ मीटर एरिया को फिर कन्टेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दे दिये। प्रतिदिन 30 से अधिक संक्रमित निकल रहे हैं। जिले में पहले कम ही कन्टेनमेंट थे लेकिन अब …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद शासन ने पहले अलर्ट जारी किया। उसके बाद संक्रमित निकलने पर उसके घर समेत आसपास के सौ मीटर एरिया को फिर कन्टेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दे दिये। प्रतिदिन 30 से अधिक संक्रमित निकल रहे हैं। जिले में पहले कम ही कन्टेनमेंट थे लेकिन अब उनमें बढ़ोतरी हो गयी। जिलेभर में फिर से 177 कन्टेनमेंट जोन बन गये।

इसके साथ संक्रमित के संपर्क में आने वालों की भी सैंपलिंग हो रही है। आवाजाही पर सख्ती से प्रतिबंध लागू किया है। शहरी क्षेत्र में एक स्थान पर दो केस मिलने पर 100 मकान और ग्रामीण क्षेत्र में केस निकलने पर पूरे गांव का सर्वे कराया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद शुरुआत में केस निकलने पर पहले पूरा क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बनाया जाता था। लाकडाउन हटने के बाद जब अनलॉक का चरण शुरू हुआ तो शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने ढील देनी शुरू कर दी। त्योहारी सीजन निपटने के बाद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरु हुई तो शासन में खलबली मच गई।

शासन ने स्वास्थ्य विभाग को कड़ी निगरानी और सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर सर्विलांस टीम और रैपिड रिस्पांस टीम को फिर अलर्ट किया है। शहर में केस निकालने पर एक केस पर 50 और एक ही स्थान पर दो केस मिलने पर 100 मकानों का सर्वे किया जा रहा है।

शहर में 570 और ग्रामीण में 290 टीमें करेंगी निगरानी
कोरोना संक्रमण का रुख देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीमें बढ़ा दी हैं। ताकि संक्रमित की ठीक से निगरानी हो सके। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में 290 और शहरी क्षेत्र में 570 टीमें लगाई हैं। जो संदिग्धों का सैंपल करने के साथ संपर्क में आने वालों को ट्रेस कर रही हैं।

संबंधित समाचार