बदायूं : किशोरी का मिला शव, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

थाना हजरतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का दूसरे घर पर पड़ा मिला शव

बदायूं, अमृत विचार: थाना हजरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का शव पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस को आत्महत्या करने की आशंका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में ऑनर किलिंग की भी चर्चा है।

एक गांव निवासी 16 साल की किशोरी मंगलवार रात लगभग 10 बजे घर के पास बने दूसर घर में शौच करने के लिए गई थी। वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी दादी देखने के लिए गई। जहां किशोरी का शव घेर में बेड पर पड़ा दिखा। दादी का आरोप है कि उन्होंने वहां से गांव के दो युवकों को भागते देखा था। जिसमें एक को उन्होंने पहचान लिया। जो मूसाझाग क्षेत्र का रहने वाला है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी के गले पर निशान थे। किशोरी के पिता ने बताया कि किशोरी ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी लेकिन अगली कक्षा में प्रवेश नहीं लिया था। गांव में उनके दो मकान हैं। मंगलवार रात परिजनों ने साथ में खाना खाया था। फिर सभी सोने चले गए थे। बेटी रात में दूसरे घर पर शौच के लिए गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। आरोप लगाया कि दो युवकों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - बदायूं : अवैध अफीम के साथ दो लोग गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

संबंधित समाचार