एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट हुई लेट, यात्रियों ने जमकर काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार: सरोजनीनगर स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सुबह दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शाम को उड़ान भर सकी। विमान के उड़ान भरने का सही समय न बताने पर यात्रियों व एयरलाइंस अधिकारियों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। यहीं नही एयरपोर्ट पर अव्यवस्थाओं के चलते उन्हें बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं मिली। इससे आक्रोशित होकर यात्रियों ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के काउण्टर पर जमकर हंगामा किया।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक चौधरी चरण सिंह अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स-193) सुबह 8:45 बजे उड़ान भरती है। लेकिन बुधवार को यह उड़ान निर्धारित समय पर उड़ान नही भर सकी। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें विमान के लेट होने की जानकारी नही दी गई। यात्रियों का आरोप है कि जब उन्होंने विमान के लेट होने की जानकारी नही दी गई। 

एयरपोर्ट बैठे-बैठे खासे परेशान हो चुके यात्रियों के सब्र जवाब दे गया और उन्होंने एयरलाइन काउंटर से जानकारी चाही। लेकिन आरोप है कि इस दौरान एयरलाइंस कर्मचारियों ने अभद्रता की। जिससे यात्रियों की उनसे बहस हो गई। कुछ यात्रियों को एयरपोर्ट पर बैठने के लिए कुर्सियों नही मिली तो फर्श पर कपड़ा बिछाकर लेटना पड़ा। इससे आक्रोशित यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।

ये भी पढ़े : एक पेड़ मां के नाम 2.0 का महाअभियान जारी, अबतक रोपे गये 17.57 करोड़ से अधिक पौधे

संबंधित समाचार