Bareilly: बारिश से लुढ़का पारा...जिले में आज भी येलो अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में बुधवार को दिन में लगातार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को भी भारी बारिश की आंशका जताई गई है।

इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। शुक्रवार और शनिवार को पारे में बढ़ोतरी दर्ज होगी और अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद रविवार, सोमवार और मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट है।

संबंधित समाचार