बदायूं: सुबह के खिली चटक धूप से बढ़ी उमस...एसी और कूलर में बैठे रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। शुक्रवार को मौसम में फिर से बदलाव देखा गया। सुबह से चटक धूप खिली। चटक धूप खिलते ही तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई। तेज धूप की वजह से उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटे वाली स्थिति बन गई। शाम ढलने पर चली ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिली। कृषि विभाग आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना जता रहा है।

बीते बुधवार को दिन झमाझम बारिश हुई। शाम को मौसम साफ होने के बाद रात में भारी बारिश हुई। गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। दो दिन बारिश होने के बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा। सुबह से चटक धूप खिल। दोपहर के समय खिली चिलचिलाती धूप से उमस बढ़ गई। जिससे लोग परेशान हो उठे। सड़कों पर सन्नाटे वाली स्थिति बन गई। स्कूली बच्चे पसीने से तर बतर घर पहुंचे। लोग दिन भर एसी और कूलर में बैठकर गर्मी दूर करने का प्रयत्न करते हुए दिखे। 

शाम छह बजे सूरज ढलने के बाद हवाएं चलने लगी। हवा चलने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं सुबह से मौसम साफ रहने से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जता रहे हैं।

संबंधित समाचार