हल्द्वानी: गारमेंट शोरूम में भीषण आग, दुकान स्वाहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर ब्लैकबेरी के गारमेंट शोरूम में भीषण आग लग गई। दमकल के चार वाहनों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम के बराबर में स्थित एसबीआई शाखा और एक रेस्टोरेंट आग की चपेट में आने से बच गए। आग बुझाने में छह दमकल कर्मी …

अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर ब्लैकबेरी के गारमेंट शोरूम में भीषण आग लग गई। दमकल के चार वाहनों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शोरूम के बराबर में स्थित एसबीआई शाखा और एक रेस्टोरेंट आग की चपेट में आने से बच गए। आग बुझाने में छह दमकल कर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। दुकान स्वामी के मुताबिक आग से हुए नुकसान के बारे में वह अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।

नैनीताल रोड पर टेढ़ी पुलिया के पास रामपुर रोड निवासी कारोबारी अजय अग्रवाल का ब्लैकबेरी गारमेंट का फैंचाइजी शोरूम है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 1:15 मिनट पर शोरूम के इलेक्ट्रिक बोर्ड में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने शोरूम में रखे कपड़ों को चपेट में ले लिया। शोरूम में मौजूद स्टोर मैनेजर और दो कर्मियों ने बाहर निकलकर जान बचाई।

आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के 45 मिनट बाद तकरीबन दो बजे मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के वाहनों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही पुलिस ने नैनीताल रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को चार वाहन बुलाने पड़े। दमकल के 22 अफसरों और जवानों ने सवा घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक पूरा शोरूम स्वाहा हो चुका था।

आग की चपेट में आने से शोरूम के बायीं ओर स्थित एक रेस्टोरेंट का काउंटर भी जल गया। जबकि शोरूम के दायीं ओर स्थित एसबीआई की शाखा आग की चपेट में आने से बच गई। आग बुझाने के दौरान छत गिरने और आग की चपेट में आकर छह दमकल कर्मी भी घायल हो गए।

घायलों में दमकल कर्मी गिरीश जोशी, विपिन चौहान, गणेश सिंह, मुकेश जोशी, संतोष जोशी, प्रकाश राम है। फैंचाइजी मालिक ने बताया कि आग से हुए नुकसान के बारे में वह स्टाक चेक करने के बाद ही बता पाएंगे। हालांकि वहां मौजूद व्यापारी लगभग एक करोड़ के नुकसान की बात कर रहे थे।

संबंधित समाचार