असीम घोष होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल, कविंदर गुप्ता को मिली लद्दाख की जिम्मेदारी, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा और पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल तथा कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप राज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।

इसके अलावा राष्ट्रपति ने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा और श्री पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया है। ये सभी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी। 

खबर अपडेट हो रही है...

संबंधित समाचार