बरेली: … और फीस जमा करो तभी मिलेगी मार्कशीट
अमृत विचार, बरेली। शेरगढ़ ब्लॉक के बकैनिया गांव के एक निजी स्कूल संचालक पर मार्कशीट के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। बताया जाता है कि उक्त स्कूल बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा है। स्कूल की एक छात्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। साथ ही मार्कशीट दिलवाने …
अमृत विचार, बरेली। शेरगढ़ ब्लॉक के बकैनिया गांव के एक निजी स्कूल संचालक पर मार्कशीट के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगे हैं। बताया जाता है कि उक्त स्कूल बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा है। स्कूल की एक छात्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की है। साथ ही मार्कशीट दिलवाने की गुहार भी लगाई है।
शेरगढ़ ब्लाक के गांव बकैनिया की छात्रा उर्मिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। उसका आरोप है कि उसने गांव के ही एसआर इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा दी थी। वह पास भी हो गई है। पूरे साल की फीस के बाद भी स्कूल इंटर की मार्कशीट देने को तैयार नहीं है जबकि उसके पास पूरे वर्ष की जमा की रसीदें रखी हुई हैं। उसने लिखा है कि जब वह मार्कशीट लेने स्कूल गई तो प्रधानाचार्य ने और फीस की मांग की। धमकी दी कि चाहे कुछ भी कर लो मार्कशीट नहीं देंगे।
उर्मिला का आरोप है कि स्कूल की मान्यता सिर्फ कक्षा 8 तक है, लेकिन वहां राम चरण लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज बहादुरपुर के साथ अटैचमेंट कर इंटर के फार्म भरवाए जाते हैं। स्कूल ने कई लड़कियों की मार्कशीट रोक रखी है। उर्मिला ने मार्कशीट दिलाने का अनुरोध किया है।
