भारत ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों को किया खारिज, कहा- एकतरफा प्रतिबंध अनुचित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत ने यूरोपीय संघ की ओर से भारत पर लगाए गए प्रतिबंधों को खारिज करते हुए कहा है कि वह एक जिम्मेदार देश है और अपने कानूनी दायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हाल ही में यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया करते हुए कहा, “हमने यूरोपीय संघ द्वारा घोषित ताजा प्रतिबंधों पर ध्यान दिया है। भारत किसी भी एकतरफा प्रतिबंध का समर्थन नहीं करता है। हम एक ज़िम्मेदार देश हैं और अपने कानूनी दायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।“ 

उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना एक अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व मानता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का स्पष्ट रूप से मानना है कि ऊर्जा व्यापार के मामले में दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए। 

उल्लेखनीय है कि रूस के साथ ऊर्जा क्षेत्र में व्यापारिक संबंधों को देखते हुए यूरोपीय संघ ने भारत की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। 

संबंधित समाचार