जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो, करतीं दिखीं कत्थक का अभ्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कत्थक नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों से लगातार जुड़ी रहती है। वह लगातार अपडेट कर अपने प्रशंसकों के संपर्क में रहती है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कत्थक का अभ्यास कर रही है। …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कत्थक नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों से लगातार जुड़ी रहती है। वह लगातार अपडेट कर अपने प्रशंसकों के संपर्क में रहती है।

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कत्थक का अभ्यास कर रही है। वह फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के गाने पर डांस कर रही है। वीडियो को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा, “आप सभी लोग मेरी इस पर परफॉरमेंस से मेरी बहन से भी ज्यादा खुश होंगी।”

जाह्नवी की छोटी बहन खुशी भी इस वीडियो में नजर आ रही हैं। वह डांस नहीं कर रही हैं बल्कि सोफे पर बैठी हुई है। जाह्नवी कपूर जल्द ही अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘रूही आफ्जाना’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी नजर आएंगी।

 

संबंधित समाचार