प्रियंका चोपड़ा ने किसानों के विरोध का किया समर्थन, ट्वीट कर कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में जारी किसानों के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया है। प्रियंका ने पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ के इसी मुद्दे पर आये ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस मसले के शीघ्र समाधान करने का आह्वान किया है। प्रियंका ने दोसांझ के पंजाबी में लिखे ट्वीट …

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में जारी किसानों के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया है। प्रियंका ने पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ के इसी मुद्दे पर आये ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस मसले के शीघ्र समाधान करने का आह्वान किया है।

प्रियंका ने दोसांझ के पंजाबी में लिखे ट्वीट का हवाला देते हुए कहा, हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनकी आशंकाओं को दूर करने की आवश्यकता है। उनकी आशाओं को पूरा करने की आवश्यकता है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस संकट का जल्द से जल्द समाधान निकले।

प्रियंका उन गिनी चुनी बॉलीवुड हस्तियों में शुमार हैं जिन्होंने किसानों के विरोध-प्रदर्शन एवं आंदोलन का समर्थन किया है। इससे पहले पंजाबी फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने किसानों का खुलकर समर्थन किया था।

संबंधित समाचार