गलती से भारतीय क्षेत्र में पहुंचीं पीओके की दो लड़कियों को वापस भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। नियंत्रण रेखा पारकर भूलवश जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आ पहुंची पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की दो बहनों को सोमवार को वापस भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लैबा जाबैर (17) और उनकी बहन साना जाबैर (13) को रविवार को भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के इस पार भटकते हुए …

जम्मू। नियंत्रण रेखा पारकर भूलवश जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आ पहुंची पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की दो बहनों को सोमवार को वापस भेज दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लैबा जाबैर (17) और उनकी बहन साना जाबैर (13) को रविवार को भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के इस पार भटकते हुए देखा और उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कहुटा की रहने वाली हैं।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ”पुंछ में पीओके के फारवार्ड कहुआ के अब्बासपुर की दो लड़कियां भटककर भारतीय क्षेत्र में आ गयी थीं। उन्हें आज चक्कन दा बाग (सीडीबी) सीमाचौकी से वापस भेज दिया गया। ”उन्होंने बताया कि सीडीबी चौकी पर दोनों बहनों को पाकिस्तान के असैन्य एवं सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सौंप दिया गया। सद्भावना के तौर पर उन्हें भारतीय सेना ने सौगात एवं मिठाइयां प्रदान कीं।

संबंधित समाचार