लखीमपुर खीरी : धान की रोपाई कर रहे किसान पर मगरमच्छ ने किया हमला, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

निघासन, अमृत विचार: थाना निघासन के गांव तिनघरवा चखरा में खेत में धान के पौध की रोपाई कर रहे किसान पर पास में बह रही नदी से निकले मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए।  मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से उन्हें बचाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव तिनघरवा चखरा निवासी समनू (55) अपने खेत प धान की रोपाई कर रहे थे। पास में बह रही नदी के किनारे उगी झाड़ियों में बैठए मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। यह देख खेत में काम कर रहे अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया। लोगों ने हिम्मत कर किसी तरह से समनू को मगरमच्छ से छुड़ाया। परिजन आनन-फानन में  घायल समन को सीएचसी लाकर भर्ती कराया है, जहं उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर दक्षिण निघासन रंज लुधौरी के रेंजर गजेंद्र सिंह सीएचसी पहुंचे और घायल का हाल जाना।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : डग्गामार वाहनों पर चला एआरटीओ का चाबुक, 31 वाहन सीज

संबंधित समाचार